लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में पुलिस की अनुमति के बगैर होने वाले भाजपा के रोड शो का नेतृत्व करेंगे सोवन

By भाषा | Updated: January 4, 2021 14:13 IST

Open in App

कोलकाता, चार जनवरी भारतीय जनता पार्टी के कोलकाता जोन के नये पर्यवेक्षक एवं शहर के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी पुलिस की अनुमित नहीं मिलने के बावजूद सोमवार को रोड शो का नेतृत्व करेंगे। भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह जानकारी दी।

घोष ने कहा कि मध्य कोलकाता के खिदरपुर से होकर भाजपा मुख्यालय तक के निर्धारित मार्ग पर ‘‘शांतिपूर्ण रैली’’ निकाली जाएगी।

घोष ने संवाददताओं से कहा, ‘‘अतीत की तरह, हमें मालूम था कि भाजपा के कार्यक्रमों के लिये पुलिस अनुमति नहीं देगी। नये पद पर सोवन दा का स्वागत करने के लिये यह शांतिपूर्ण रैली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद हम रैली निकालेंगे।’’

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि हफ्ते के पहले कार्य दिवस को यातायात जाम होने की आशंका जताते हुए पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं दी। इसके बाद रविवार को चटर्जी के आवास पर भाजपा नेताओ की बैठक हुयी जिसमें तय कार्यक्रम के अनुसार रैली निकालने का निर्णय किया गया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस अगर रैली को आगे बढ़ने से रोकती है तो रैली कालीघाट के रास्ते भाजपा मुख्यालय तक निकाली जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी