लाइव न्यूज़ :

सौरव गांगुली बंगाल के नए ब्रांड एंबेसडर बनाए गए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया ऐलान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 21, 2023 19:12 IST

ममता बनर्जी के इस कदम को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि गांगुली बंगाल में बेहद लोकप्रिय हैं। इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बंगाल के ब्रांड एंबेसडर थे।

Open in App
ठळक मुद्देसौरव गांगुली अब बंगाल के ब्रांड एंबेसडर होंगे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें ये नई भूमिका दीब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट कार्यक्रम में की गई

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब बंगाल के ब्रांड एंबेसडर होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें ये नई भूमिका दी है। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली को राज्य का  ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट कार्यक्रम में की गई।

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "सौरव गांगुली एक बहुत लोकप्रिय व्यक्ति हैं और वह युवा पीढ़ी के लिए बहुत अच्छे तरीके से काम कर सकते हैं। मैं उन्हें बंगाल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल करना चाहती हूं।"

समिट में देश के कई उद्योगपति भी शामिल हुए। कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, "रिलायंस पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। रिलायंस ने पश्चिम बंगाल में करीब 45,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हमारी योजना अगले 3 साल में राज्य में अतिरिक्त 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की है।"

इसके अलावा मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो का मजबूत नेटवर्क पश्चिमी बंगाल में रोजगार के साथ बड़े पैमाने पर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कृषि को बढ़ावा देगा। रिलायंस रिटेल अगले दो वर्षों में पश्चिमी बंगाल में करीब 200 नए स्टोर खोलने की योजना बना रहा है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता कहा जाता है। लगभग सभी राजनीतिक दल उन्हें अपने साथ लाने की कोशिश समय-समय पर कर चुके हैं। हालंकि दाद के नाम से लोकप्रिय सौरव ने अभी तक खुल कर किसी राजनीतिक पार्टी का हाथ नहीं थामा है। तृणमूल कांग्रेस और ममता से गांगुली की करीबी भी जाहिर है।

ममता बनर्जी के इस कदम को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि गांगुली बंगाल में बेहद लोकप्रिय हैं। इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बंगाल के ब्रांड एंबेसडर थे। दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में देश के शीर्ष उद्योगपति शामिल हुए। 

टॅग्स :सौरव गांगुलीMamta Banerjeeपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील