लाइव न्यूज़ :

BRICS Summit 2023: जल्द भारत 5 ट्रिलियन की इकॉनोमी बन जाएगा, ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2023 22:21 IST

ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही, भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे मंगलवार को पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित कियाअपने भाषण में उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनेगा

जोहान्सबर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान मंगलवार को उन्होंने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित किया। अपने संबोधन में भारतीय प्रधानमंत्री ने तेजी से बढ़ती हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही, भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा, "भारत में जीएसटी और इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड लागू होने के बाद निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र निजी क्षेत्र के लिए खोले गए हैं... प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ, हमने वित्तीय समावेशन में एक छलांग...आज, सड़क विक्रेताओं से लेकर शॉपिंग मॉल तक यूपीआई का उपयोग किया जा रहा है...हम भारत को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों में बदल दिया। पिछले कुछ वर्षों में, मिशन मोड में किए गए कार्यों के कारण भारत में व्यापार करने में आसानी में सुधार हुआ है...हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया है...आज भारत में UPI का उपयोग सभी स्तरों पर किया जाता है। ..आज दुनिया के सभी देशों में भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBRICSभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर