लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जीत के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का जल्द शत-प्रतिशत टीकाकरण जरूरी: गहलोत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 00:04 IST

Open in App

जयपुर, 21 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा पूरी तरह टला नहीं है इसलिए स्वास्थ्यकर्मियो का शत-प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द होना जरूरी है।

उन्होंने निर्देश दिया कि भारत सरकार के निर्देश के मुताबिक राज्य में टीकाकरण स्थल की संख्या बढ़ाकर प्रथम चरण का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

गहलोत बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने रविवार से टीकाकरण केंद्रों की संख्या 167 से बढ़ाकर 350 करने और आवश्यकता के अनुरूप इनकी संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के जल्द टीकाकरण के लिए सप्ताह में टीकाकरण दिवस की संख्या बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विशेषज्ञों की राय के अनुसार कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियो का शत-प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द होना जरूरी है ताकि भविष्य में कोरोना की नयी लहर आए तो वे पूरी सुरक्षा एवं आत्मविश्वास के साथ प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा कर सकें। साथ ही हम अगले चरणों के टीकाकरण के लिए भी तैयार हो सकें।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘देश में करीब 30 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में, केन्द्र सरकार को इस अभियान को गति देने के लिए इसकी व्यवस्थाओं तथा प्रबंधन का अधिक विकेन्द्रीकरण करना चाहिए ताकि राज्य अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द हासिल कर सके।’’

उन्होंने कहा कि ‘कोविन’ सॉफ्टवेयर में तकनीकी बाधाओं के कारण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने में कठिनाई आ रही है। केन्द्र सरकार इसमें भी आवश्यक तकनीकी सुधार करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम