लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने शरद पवार से मुलाकात की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 14:08 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी बालीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से यहां उनके आवास पर मुलाकात की। सूद के खिलाफ बीएमसी ने अवैध निर्माण को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

सूत्रों ने कहा कि मुलाकात के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

बृहन्मुंबई नगर पालिका ने पिछले सप्ताह जुहू पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी और कथित रूप से रिहायशी इमारत को बिना अनुमति के होटल में परिवर्तित किए जाने को लेकर सूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।

बीएमसी ने इमारत का मुआयना किया और यह पाया कि सूद ने नियमों का पालन नहीं किया है। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत भेजी थी। बीएमसी ने यह भी पाया था कि पिछले साल अक्टूबर में सूद को एक नोटिस दिए जाने के बाद भी कथित अवैध निर्माण जारी रहा।

पुलिस ने इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं किया है ।

बीएमसी के नोटिस को चुनौती देने के लिए सूद बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो