लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र शपथ ग्रहण: सोनिया ने लेटर लिखकर उद्धव ठाकरे को दी शुभकामनाएं, कहा- देश को बीजेपी से खतरा है

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 28, 2019 17:29 IST

महाराष्ट्रः सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर कहा है कि तीनों दल काफी असाधारण परिस्थितियों में एक साथ आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस गठबंध की सरकार बनने जा रही है और प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे होंगे। सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हो पाने के लिए खेद जताया। 

महाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस गठबंध की सरकार बनने जा रही है और प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे होंगे। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हो पाने के लिए खेद जताया। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर कहा है कि तीनों दल काफी असाधारण परिस्थितियों में एक साथ आए हैं, ऐसे समय में जब देश को बीजेपी से अभूतपूर्व खतरों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे खेद है कि मैं समारोह (शपथ-ग्रहण) में उपस्थित नहीं हो पाउंगी।

बता दें कि शिवसेना नेता व उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था। आदित्य पहले सोनिया के आवास पहुंचे थे और फिर उन्होंने मनमोहन सिंह से भेंट की ती। 

मुलाकात के बाद आदित्य ने कहा था कि उन्होंने भेंट की है क्योंकि इन दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद की जरूरत है। इधर, आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह होगा और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शिवसेना नेता अजित पवार ने कहा है कि शाम मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें दो-दो मंत्री एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस से होंगे। अजित ने यह भी स्पष्ट किया कि वह यहां शिवाजी पार्क में होने वाले समारोह के दौरान शाम महाराष्ट्र के मंत्री के तौर पर शपथ नहीं लेंगे। 

बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर पिछले एक महीने से गतिरोध बना हुआ था। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त हुआ है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। एनसीपी और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारसोनिया गाँधीउद्धव ठाकरेशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?