लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला विपक्ष, सोनिया गांधी ने कहा-लोगों की आवाज दबा रही है भाजपा सरकार

By स्वाति सिंह | Updated: December 17, 2019 17:37 IST

विपक्ष ने जामिया के छात्रों पर रविवार को हुई पुलिसिया कार्रवाई के मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। सोनिया गांधी ने कहा कि लोगों की आवाज दबा रही है सरकार।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के नेतृत्व में कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।रविवार को हुई पुलिसिया कार्रवाई के मामले में न्यायिक जांच की मांग की है।

नागरिकता संसोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों की आवाज दबा रही है तथा ऐसे कानून बना रही है जो जनता को स्वीकार्य नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा 'विरोध करना लोकतंत्र का अधिकार है, जामिया में पुलिस कार्रवाई गलत है।' सीताराम येचुरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है। कोविंद से मुलाकात के लिए दौरान सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, पी चिदंबरम, सपा नेता रामगोपाल यादव राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

विपक्ष ने जामिया के छात्रों पर रविवार को हुई पुलिसिया कार्रवाई के मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। विपक्ष के नेताओं ने सोमवार को कहा था कि वे पुलिस की कार्रवाई तथा नागरिकता कानून में संशोधन के विषय पर राष्ट्रपति के साथ मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

उधर, नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) के खिलाफ मंगलवार को एकबार फिर दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला है। पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है और डीटीसी बस में तोड़फोड़ की है। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, विरोध में जाफराबाद इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने विरोध के दौरान पथराव भी किया। दो बसों में तोड़फोड़ की गई है। इलाके की स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इलाके में स्थिति अब काबू में है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019कांग्रेससोनिया गाँधीसीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब