लाइव न्यूज़ :

चुनावी बॉन्ड मामलाः कांग्रेस सांसद का ओम बिरला ने करवाया माइक बंद, सोनिया गांधी ने पार्टी के सदस्यों के साथ किया वॉकआउट

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 22, 2019 19:16 IST

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम मूल रूप से लोकसभा चुनाव के लिए थी, लेकिन पीएमओ ने इसे राज्य के चुनावों में भी अनुमति देने के लिए हस्तक्षेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड का मुद्दा गुरुवार को लोकसभा में उठाया और बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर इस योजना के माध्यम से 'सरकारी भ्रष्टाचार को अमलीजामा' पहनाने का गंभीर आरोप लगाया।कहा जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस सांसद का माइक बंद कराने के बाद इस विषय पर पार्टी सदन से वाकआउट कर गई। 

कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड का मुद्दा गुरुवार को लोकसभा में उठाया और बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर इस योजना के माध्यम से 'सरकारी भ्रष्टाचार को अमलीजामा' पहनाने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं, कहा जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस सांसद का माइक बंद कराने के बाद इस विषय पर पार्टी सदन से वाकआउट कर गई। 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम मूल रूप से लोकसभा चुनाव के लिए थी, लेकिन पीएमओ ने इसे राज्य के चुनावों में भी अनुमति देने के लिए हस्तक्षेप किया। उनका माइक बंद किए जाने से पहले कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और चुनाव आयोग के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने चुनावी बॉन्ड जारी किए और उसके माध्यम से 'सरकारी भ्रष्टाचार को अमलीजामा पहनाया गया'।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तिवारी को टोकते हुए कहा कि किसी का नाम नहीं लिया जाए। उन्हें इसके बाद बोलने की अनुमति नहीं दी गयी। इस पर तिवारी कहते सुने गये कि उनके पास आरटीआई से प्राप्त कागज हैं और वह सदन के पटल पर रखने को तैयार हैं। 

लोकसभा में सामने की पंक्ति में बैठी कांग्रेस अध्यक्ष ने नाराजगी दिखाई और फिर इस मामले में बाहर निकलने से पहले विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान तिवारी और कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने ओम बिरला से अपील की कि उन्हें बात पूरी करने की अनुमति दी जाए, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इस पर विरोध जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत विपक्षी दल के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया।

इसके बाद बीजेपी ने चुनावी बॉन्ड को चुनाव खर्च में पारदर्शिता लाने की महत्वपूर्ण पहल करार देते हुए कहा कि यह कर का भुगतान करके प्राप्त की गयी चंदे की राशि है जिसके स्रोत का पता लगाया जा सकता है, ऐसे में कांग्रेस को बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करना चाहिए। बीजेपी के उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा था कि चुनावी बॉन्ड से चुनाव खर्च में पारदर्शिता आई है और व्यवस्था बेहतर बनी है। इसके जरिये आने वाला चंदा वैध स्रोत से प्राप्त होता है और इसमें कर का भुगतान किया गया होता है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिलकांग्रेससोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब