लाइव न्यूज़ :

राजीव सातव का विकल्प तलाश कर रही है कांग्रेस, गुजरात में जल्द होगी नियुक्ति

By शीलेष शर्मा | Updated: July 14, 2021 21:03 IST

गुजरात विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेश रावल, विधायक शैलेश परमार और हिम्मत सिंह पटेल, पूर्व सांसद राजू परमार और सागर राइका समेत 10 से अधिक नेताओं ने वेणुगोपाल से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्दे करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होना है।मार्च महीने में अमित चावड़ा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद और परेश धनानी ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव का इसी साल 16 मई को निधन हो गया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

अहमद पटेल और राजीव सातव की कमी से जूझती गुजरात कांग्रेस ने आज दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के सामने गुहार लगाई कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुये तत्काल राज्य में सातव की जगह नये पार्टी  प्रभारी की नियुक्ति की जाये।

जिला पंचायत चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा तथा विधानमंडल दल के नेता परेश धरणी जिन्होंने इस्तीफे दिये थे को स्वीकार कर इन पदों पर नई नियुक्तियां की जायें। राज्य के लिए नये प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नये नेता की जल्द नियुक्ति करने की मांग की।

पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुजरात के वरिष्ठ नेताओं से आज हुयी मुलाक़ात में भरोसा दिया कि अगले 8 दिनों में नये प्रभारी के नाम की घोषणा कर दी जायेगी। साथ ही नये प्रदेश अध्यक्ष और विधानमंडल दल के नेता भी चुन दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार अहमद पटेल के निधन के बाद उनके समर्थक अलग थलग पड़ा महसूस कर रहे थे।

लेकिन वेणुगोपाल के भरोसे के बाद इनको उम्मीद जगी है कि उनका खेमा अपनी जगह बना पाएगा ,इस गुट की कोशिश है कि नरेश रावल को नया प्रदेश बनाया जाए क्योंकि वह अहमद पटेल के विश्वास पात्र रहे हैं। अकेले गुजरात में ही नहीं पंजाब, उत्तराखंड सहित अनेक राज्यों में नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है जो अगले 15 दिनों में होने के संकेत हैं। फेरबदल की इस प्रक्रिया में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, गुलामनबी आज़ाद, कमलनाथ जैसे नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी में समायोजित किये जाने की भी चर्चा है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीदिल्लीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो