लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने 14 जुलाई को बैठक बुलाई, अधीर रंजन चौधरी को हटाने की तैयारी, मनीष तिवारी, शशि थरूर और गौरव गोगोई दौड़ में

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:56 IST

बैठक में कोविड के हालात, टीकाकरण की ‘धीमी गति’, बेरोजगारी, महंगाई और कुछ अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी को हटाने और उनके स्थान पर किसी दूसरे को नियुक्त करने पर विचार कर रही है। पार्टी की ओर से इस पर अब तब आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। मनीष तिवारी, शशि थरूर, गौरव गोगोई और रवनीत बिट्टू में से किसी एक को लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा के लिए 14 जुलाई को पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक डिजिटल होगी।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कोविड के हालात, टीकाकरण की ‘धीमी गति’, बेरोजगारी, महंगाई और कुछ अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस बीच, ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता अधीर रंजन चौधरी को हटाने और उनके स्थान पर किसी दूसरे को नियुक्त करने पर विचार कर रही है।

हालांकि पार्टी की ओर से इस पर अब तब आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से चौधरी को हटाने को लेकर चर्चा है, लेकिन आलाकमान की ओर से उन्हें हटाने या बनाए रखने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

चुनाव के समय चौधरी पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। माना जा रहा है कि अगर चौधरी को हटाने का फैसला होता है तो मनीष तिवारी, शशि थरूर, गौरव गोगोई और रवनीत बिट्टू में से किसी एक को लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीअधीर रंजन चौधरीशशि थरूरप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीममता बनर्जीपश्चिम बंगालसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब