लाइव न्यूज़ :

पिता की हत्या करने के आरोप में बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 14, 2021 09:38 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 14 मार्च उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले स्थित मानिकपुर थाने की पुलिस ने शंकर तिराहे के पास चाकू से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में शनिवार को उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने रविवार को बताया कि बुधवार (10 मार्च) को दिनदहाड़े निही चिरैया गांव के शंकर तिराहे में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी, जिसकी पहचान बांदा जिले के कमासिन क्षेत्र के मुसीवां गांव निवासी राजू उर्फ भोला जायसवाल (42) के रूप में हुई थी।

उन्होंने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गयी थीं।

मित्तल ने बताया कि मानिकपुर के थाना प्रभारी सुभाषचन्द्र चौरसिया ने शक के आधार पर शनिवार को झर्री फाटक के पास से मृतक (राजू उर्फ भोला) के बेटे शोभित जायसवाल (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने एक सहयोगी राजा के साथ मिलकर पिता की हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि शोभित की निशानदेही पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक बाइक बरामद की गई है, उसका साथी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

मित्तल ने बताया कि हत्या का कारण पूछे जाने पर शोभित ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पंजाब के लुधियाना शहर में एक अन्य महिला के साथ रह रहा था और गांव की पुश्तैनी जमीन बेचकर उसकी रकम उस महिला के पीछे खर्च कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने अपने एक साथी राजा के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी।

मानिकपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुभाषचन्द्र चौरसिया ने बताया कि पिता की हत्या के आरोप में शोभित को शनिवार झर्री फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और फरार उसके साथी राजा की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?