लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पिता हैं किसान, मजदूरी भी करनी पड़ी पर बेटे ने कर दिया नाम रोशन, इसरो में बना सीनियर वैज्ञानिक

By वैशाली कुमारी | Updated: June 18, 2021 13:59 IST

सोमनाथ माली को इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में चुना गया है। वह भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी में नौकरी पाने वाले महाराष्ट्र के पहले छात्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमनाथ इसरो में सीनियर वैज्ञानिक के तौर पर चयनित होने वाले महाराष्ट्र के पहले छात्रसोलापुर जिले की पंढरपुर तहसील के सरकोली गांव के रहने वाले हैं सोमनाथगांव के स्कूल से की पढ़ाई फिर गेट परीक्षा में 916 रैंक हासिल करते हुए IIT दिल्ली में लिया था नामांकन

सोमनाथ माली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सीनियर वैज्ञानिक के तौर पर चयनित होने वाले महाराष्ट्र के पहले छात्र हैं। माली के माता-पिता के लिए यह गर्व का क्षण है । 

सोमनाथ माली महाराष्ट्र, सोलापुर जिले की पंढरपुर तहसील के सरकोली गांव के निवासी हैं।  सोमनाथ को 2 जून को केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में एक सीनियर वैज्ञानिक के रूप में चुना गया था।

इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमनाथ ने कहा कि हाल ही में, मुझे इसरो में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में नौकरी मिली है। मैंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा किया है और आईआईटी, दिल्ली से मैकेनिकल डिज़ाइन कर रहा हूं। मैंने 2016 में इसरो के लिए आवेदन किया था, लेकिन मैं अपनी लिखित परीक्षा पास नहीं कर सका। 2019 में मैंने अपनी एमटेक डिग्री के आधार पर इसरो की इस नौकरी के लिए आवेदन किया। मेरा चयन 2 जून, 2021 को एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में हुआ है।

आसान नहीं रहा छोटे से गांव से बड़ा वैज्ञानिक बनने का सफर

गांव के एक स्कूल में पढ़ने से लेकर इसरो में वैज्ञानिक बनने तक, सोमनाथ का सफर संघर्ष और कठिनाइयों से भरा हुआ है। समाज के एक वंचित वर्ग से संबंध रखने वाले, सोमनाथ के माता-पिता और भाई ने सोमनाथ की पढ़ाई के लिए किसान और यहां तक ​​कि मजदूर के रूप में काम किया है। 

सोमवाथ ने सातवीं की पढ़ाई जिला परिषद प्राइमरी स्कूल से और 10वीं क्लास अपने गांव के सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। सोमनाथ ने 11वीं कक्षा में पंढरपुर के KBP कॉलेज में दाखिला लिया था। 

गेट परीक्षा में 916 रैंक हासिल करते हुए उन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में मैकेनिकल डिजाइनर के तौर पर चुना गया था।

IIT में ही सोमनाथ को विमान इंजन के डिजाइन पर काम करने का मौका दिया गया था। सोमनाथ को बाद में 2 जून को ISRO के साथ एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में चुना गया।

टॅग्स :साइंटिस्टइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?