लाइव न्यूज़ :

पश्चिम महाराष्ट्र में बारिश से थोड़ी राहत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:14 IST

Open in App

पुणे, 28 जुलाई पश्चिमी महाराष्ट्र में व्यापक पैमाने पर नुकसान और बाढ़ के बाद बारिश की तीव्रता कम हुई है और अब प्राधिकारी जलजनित बीमारियों को पैदा होने से रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। कोल्हापुर और सांगली में प्रमुख नदियों का जल स्तर घटा है जो पहले खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कोल्हापुर में बारिश के कारण 243 करोड़ के नुकसान का अनुमान है तथा नुकसान का आकलन अभी चल रहा है। कोल्हापुर में अभी तक 36,615 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

जिला आपदा प्रकोष्ठ ने बताया कि पंचगंगा नदी का जल स्तर कम हो गया है तथा यह कोल्हापुर में राजाराम बांध में 43.9 फुट पर बह रही है।

वहीं, सातारा जिले में कोयना बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ने से सांगली जिले में सांगरी शहर तथा कई गांवों में बाढ़ आ गयी। सांगली में कृष्णा नदी का जल स्तर इरविन पुल पर खतरे के निशान से नीचे आ गया है।

बाढ़ के बाद, अब जल स्तर के कम होने से पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। सांगली के जिलाधिकारी अभिजीत चौधरी ने जिला प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने, चिकित्सा शिविर लगाने और ऐसी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक दवाएं वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर