लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कुछ कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलें, क्या संकट में सरकार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 08:28 IST

पिछले कुछ समय से जारकिहोली के भाजपा के साथ संबंध ठीकठाक चल रहे हैं. उन्होंने धमकी दी है कि वह अन्य विधायकों के साथ जल्द सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़ देंगे.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ समय से जारकिहोली के भाजपा के साथ संबंध ठीकठाक चल रहे हैं।येदियुरप्पा ने 23 मई के बाद कांग्रेस के 20 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने का दावा किया था।

कर्नाटक में कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जारकिहोली और उनके करीबी सहयोगी तथा विधायक महेश कुमाथल्ली के पार्टी छोड़ने की अटकलों से कांग्रेस के अंदर गहमागहमी का दौर शुरू हो गया। पिछले कुछ समय से जारकिहोली के भाजपा के साथ संबंध ठीकठाक चल रहे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि वह अन्य विधायकों के साथ जल्द सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़ देंगे। इसके बाद राज्य के सत्तारुढ़ गठबंधन के नेता सकते में आ गए हैं।

हालांकि इससे पहले खबरें थीं कि कांग्रेस विधायकों को इस्तीफे के लिए मनाने के प्रयास में रमेश अलग-थलग पड़ गए हैं क्योंकि श्रीमंत पाटिल, महेश कुमाथल्ली और बी नागेंद्र जैसे उनके करीबी विधायकों ने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जताई है। लेकिन आज रमेश जारकिहोली और कुमाथल्ली की मुलाकात से अटकलों को फिर बल मिलने लगा है।

बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि कर्नाटक सरकार की स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के 20 ‘‘असंतुष्ट’’ विधायक क्या रुख अपनाते हैं। राजनीतिक हलकों में पहले से चर्चा है कि लोकसभा चुनावों के नतीजे यदि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रतिकूल रहे, तो इसका असर राज्य सरकार के भविष्य पर पड़ सकता है।

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें

पार्टी   सीट

बीजेपी  17

कांग्रेस  09

जेडीएस 02  

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें

पार्टी   सीट

बीजेपी- 104

कांग्रेस-  80 सीट

जेडीएस- 38 सीट (एक सीट बसपा मिलाकर)

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की