लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के कुलगाम में सेना का जवान लापता, कार में मिले खून के धब्बे, खोज अभियान जारी

By विनीत कुमार | Updated: July 30, 2023 11:33 IST

लापता सैनिक के परिवार का दावा है कि उनका अपहरण किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार जावेद किराने का सामान खरीदने के लिए अपनी कार चलाकर चौवलगाम गए थे।

Open in App

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सेना के एक जवान के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलगाम जिले के अचथल इलाके के रहने वाले जावेद अहमद वानी शनिवार शाम को लापता हो गए थे। 

अधिकारियों के मुताबिक, वानी लद्दाख क्षेत्र में तैनात थे और फिलहाल छुट्टी पर थे। उन्होंने बताया कि वानी की कार शनिवार शाम को पारनहाल में मिली। अधिकारियों के अनुसार, लापता सैनिक का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है। 

वहीं, लापता सैनिक के परिवार का दावा है कि उनका अपहरण किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार जावेद किराने का सामान खरीदने के लिए अपनी कार चलाकर चौवलगाम गए थे।

जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उसके परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों और आसपास के गांवों में उनकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान परानहाल गांव में उनकी कार में उनकी एक जोड़ी चप्पलें और खून के धब्बे पाए गए। गाड़ी लॉक नहीं थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील