लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse: भारत सहित कई देशों में दिखा सूर्य ग्रहण में नजारा, यहां देखें तस्वीरें

By एएनआई | Updated: December 26, 2019 11:32 IST

आज भारत के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण लगा है। इसमें ओडिशा, केरल, गुजराज, तमिलनाडु ,कर्नाटक, महाराष्ट्र  और दिल्ली शामिल है। यह सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण था। भारत के अलावा सूर्य ग्रहण श्रीलंका, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ओमान में भी देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य ग्रहण देखने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर सूर्य ग्रहण देखने को मिला और सैकड़ों लोगों ने यह नजारा देखा।

भारत में 26 दिसंबर को सुबह कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण के नजारे को लोगों ने देखा। ओडिशा, केरल, गुजराज, तमिलनाडु ,कर्नाटक, महाराष्ट्र मेंसूर्य ग्रहण के साफ नजारे देखने को मिले। यह सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण था। गुरुवार को सूर्य ग्रहण सुबह 8.17 बजे से 10.57 बजे तक लगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है।   

भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताएं भी हैं। इस दिन श्रद्धालु विशेष तरह की पूजा-पाठ करते हैं। इसके अलावा हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोग सूर्य ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाते हैं।राजधानी दिल्ली के बिरला मंदिर के द्वार को  बुधवार रात सूर्य ग्रहण के चलते  बंद कर दिया गया था। मंदिर के द्वार को बंद करने पहले वहां पर आरती भी की गई। मंदिर के दरवाजे को आज दोपहर 12 बजे के बाद खोले जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालू पूजा-पाठ कर सकेंगे।

इसके अलावा हजारों श्रद्धालू उत्तर प्रदेश के गंगा घाटों पर स्नान करने गए। सूर्य ग्रहण के दौरान श्रद्धालु गंगा में  स्नान करने के बाद विशेष पूजा करते हैं। सूर्य ग्रहण आशिंक, पूर्ण, वलयाकार तीन तरह के होते हैं। 

एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य ग्रहण के समय लोगों को सूर्य को सीधा बिना किसा बचाव के नहीं देखना चाहिए, इससे आखें खराब होने का खतरा रहता है। ग्रहण देखने के लिए सोलर फिल्टर वाले चश्मों का या टेलीस्कोप इस्तेमाल किया जा सकता है।

तमिलनाडु में सैकड़ों लोगों ने देखा सूर्य ग्रहण

तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर सूर्य ग्रहण देखने को मिला और सैकड़ों लोगों ने यह नजारा देखा। धार्मिक मान्यता के कारण सूर्य ग्रहण के दौरान राज्य में कई मंदिर बंद रहे। चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, उदगमंडलम और मदुरै समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण साफ दिखाई दिया।

हालांकि कोयंबटूर और इरोड से मिली खबरों के अनुसार वहां बादल छाए होने के कारण ग्रहण अच्छी तरह दिखाई नहीं दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य ग्रहण देखने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित उपकरणों तथा उचित तकनीकों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि सूर्य की अवरक्त और पराबैंगनी किरणें आंखों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर सकती हैं। इसके बावजूद प्रकृति के प्रति जिज्ञासु लोगों ने ग्रहण देखा।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणदिल्लीमहाराष्ट्रगुजरातउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद