लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के कई हिस्सों में फिर हुई बर्फबारी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 मार्च कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई है, जबकि घाटी के शेष हिस्सों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मध्यम से भारी बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग, केरन और माछिल सहित कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बृहस्पतिवार की रात से हिमपात शुरू हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि कारनाह और केरन इलाकों में ढाई फुट बर्फ पड़ी जबकि माछिल में दो फुट बर्फबारी हुई है।

गुलमर्ग और बारामूला शहरों में भी हिमपात हुआ है।

घाटी के शेष हिस्से में मंगलवार की शाम से ही बारिश हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण फिर से शीतलहर शुरू हो गई है और तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है।

अधिकारी ने बताया कि अन्य मौसम स्टेशनों पर भी अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे