लाइव न्यूज़ :

'फटी जींस' पर सीएम तीरथ सिंह रावत को स्मृति ईरानी का जवाब, मुख्यमंत्री का काम लोग क्या कपड़े पहनें यह तय करना नहीं है

By अनुराग आनंद | Updated: March 26, 2021 07:54 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘‘फटी जींस’’ टिप्प्पणी को लेकर हुए विवाद पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने कहा कि कुछ चीजें पवित्र हैं और उनमें से एक है महिलाओं का अपनी जिंदगी जीने के तरीके को चुनना भी है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं की फटी जींस पर बोलकर विवादों को जन्म दिया है।

नयी दिल्ली: लोग किस तरह से कपड़े पहनें, इससे नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उनका काम नीति निर्धारण करना और कानून का शासन सुनिश्चित करना है। यह बात केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को कही है।

वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘‘फटी जींस’’ टिप्प्पणी को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। रावत उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गए जब उन्होंने कहा कि मूल्यों में आई गिरावट युवाओं के अजीबोगरीब फैशन से झलकता है और वे घुटने पर फटी जींस पहनकर अपने को खास समझने लगते हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कुछ चीजें पवित्र हैं और उनमें से एक है महिलाओं का अपनी जिंदगी जीने के तरीके

स्मृति ईरानी ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के सातवें संस्करण में कहा कि कुछ चीजें पवित्र हैं और उनमें से एक है महिलाओं का अपनी जिंदगी जीने के तरीके को चुनना और जिस तरीके से वे उपयुक्त समझें, समाज से जुड़ने का। ईरानी ने कहा, ‘‘नेताओं का इस बात से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए कि लोग किस तरह से कपड़े पहनते हैं, क्या खाते हैं, वे क्या करते हैं क्योंकि हमारा काम नीति बनाना है और कानून का शासन सुनिश्चित करना है। कई नेताओं ने गलत बयानी की है।’’  

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं की फटी जींस पर दिया था बयान-

बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं की फटी जींस पर बोलकर विवादों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा था कि आजकल महिलाएं फटी जींस पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है...ये कैसे संस्कार हैं। बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है। हालांकि बाद में तीरथ सिंह रावत ने अपने बयान पर अफसोस जताया था। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :स्मृति ईरानीतीरथ सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

बॉलीवुड चुस्कीटीवी स्क्रीन पर वापसी से होगा राजनीतिक पुनरुत्थान?, ईरानी का पुनर्जागरण, यह वापसी नहीं, पुन: प्रवेश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम