लाइव न्यूज़ :

अमेठी के लिए स्मृति ईरानी करेंगी वो काम जो राहुल गांधी भी नहीं कर पाये, राजीव गांधी का था ये सपना 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 20:57 IST

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार गईं थी और राहुल गांधी जीते थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से जीत दर्ज की है। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी और वायनाड लोकसभा सीट दोनों जगह से चुनाव लड़े थे। जिसमें से वो वायनाड से जीते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2013 में बतौर सांसद राहुल गांधी ने इस नए रेलपथ की बुनियाद तो रखी थी लेकिन काम शुरू नहीं हो सका।मेठी से सुलतानपुर और अठेहा, सलोन होते हुए रायबरेली के लिए विशेष रेल रूट तैयार करने की योजना की गई है। 

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने वर्षों से प्रतीक्षित अमेठी-सुलतानपुर रेल लाइन को लेकर सक्रिय हो गई हैं। 34.36 किमी लंबे रेल पथ के लिए काम तेज हो गया है। यह रेल लाइन सुलतानपुर और अमेठी जिले के 37 गांवों से होकर गुजरेगी। रेलमंत्री पीयूष गोयल से ईरानी के पिछले दिनों मुलाकात के बाद लंबे समय से लंबित प्रोजेक्ट अमेठी-सुलतानपुर रेलमार्ग पर काम शुरू हुआ है। इसके लिए सर्वे का भी काम पूरा हो चुका है।

साल 2013 में बतौर सांसद राहुल गांधी ने इस नए रेलपथ की बुनियाद तो रखी थी लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भी ये सपना था कि अमेठी-सुलतानपुर रेलमार्ग बने। 

स्मृति ईरानी ने इसके लिए  अमेठी-सुलतानपुर रेल पथ के लिए काम में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिये हैं। प्रोजेक्ट के लिए 37 गांवों की 133.36 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। यह गांव अमेठी व सुलतानपुर दोनों जिले में आते हैं। इनमें से सुलतानपुर जिले के लिए मुआवजा वितरण के लिए राशि आ चुकी है। अमेठी से सुलतानपुर और अठेहा, सलोन होते हुए रायबरेली के लिए विशेष रेल रूट तैयार करने की योजना की गई है। 

34.366 किमी लंबे रेल पथ पर तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। यह स्टेशन क्रमश: पिंडोरिया, धम्मौर व दिकौली में बनाए जाएंगे। इस रेल पथ के बन जाने से अमेठी रेल मार्ग से बाराबंकी जनपद और अयोध्या मंडल मुख्यालय से भी जुड़ जाएगा।

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार गईं थी और राहुल गांधी जीते थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से जीत दर्ज की है। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी और वायनाड लोकसभा सीट दोनों जगह से चुनाव लड़े थे। जिसमें से वो वायनाड से जीते हैं। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर