लाइव न्यूज़ :

आजम खान की जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी: स्मृति ईरानी का पलटवार, क्यों चुप बैठे हैं सपा नेता?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2019 13:45 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जया प्रदा के खिलाफ सपा नेता आजम खान की टिप्पणियों को ''अत्यधिक अपमानजनक'' बताते हुए उनकी कड़ी निंदा की है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देजया प्रदा समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर रामपुर से ही दो बार सांसद रह चुकी हैं।जया प्रदा ने राजनीति में कदम 1994 में तेलुगू देशम पार्टी से की थी। 1996 जया प्रदा को आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य सभा में मनोनीत किया गया था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी की है। इसपर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पटलवार आया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत में महिलाओं के सम्मान का अपना स्थान है। उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से सपा के  प्रत्याशी हैं आजम खान और जया प्रदा बीजेपी की उम्मीदवार हैं। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'मैं 17 दिन में पहचान गया था कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है' बात जब आजम खान कह रहे थे तो बाकी नेता क्यों चुप बैठे थे। एक महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही थीं, और समाजवादी पार्टी के नेता चुपचाप बैठे रहे। मैं उनसे आग्रह करती हूं कि राजनीति का अपना स्थान होता है, और भारत में महिलाओं के सम्मान का अपना स्थान है"

आजम खान ने जया प्रदा को लेकर क्या दिया बयान? 

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खान के अपनी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ कथित रूप से बेहद व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी किए जाने का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो के मुताबिक रामपुर में एक चुनावी सभा में आजम खान ने कहा था "रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है। मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस।"  आजम खान ने इस वीडियो में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था लेकिन बीजेपी इसे जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के रूप में पेश कर रही है।

एनसीडब्ल्यू ने जया प्रदा के खिलाफ टिप्पणी पर आजम खान को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जया प्रदा के खिलाफ सपा नेता आजम खान की टिप्पणियों को ''अत्यधिक अपमानजनक'' बताते हुए उनकी कड़ी निंदा की है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। खबरों का हवाला देते हुए एनसीडब्ल्यू ने कहा कि आजम खान का कथित बयान ‘अपमानजनक, अनैतिक है और महिला की गरिमा के प्रति असम्मान दिखाता है।’

सपा से दो बार सांसद रह चुकी हैं जया प्रदा

जया प्रदा समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर रामपुर से ही दो बार सांसद रह चुकी हैं। लेकिन अमर सिंह और आजम खान में कड़वाहट के बाद वे 2014 में आरएलडी के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ी और उन्हें हार गईं। 

जया प्रदा ने राजनीति में कदम 1994 में तेलुगू देशम पार्टी से की थी। 1996 जया प्रदा को आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य सभा में मनोनीत किया गया था। सपा में शामिल होने के बाद 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान रामपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीती। इसके बाद 2009 का लोकसभा चुनाव भी इसी सीट से जया प्रदा जीती।

टॅग्स :स्मृति ईरानीजयाप्रदाआज़म खानरामपुरलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019समाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी