लाइव न्यूज़ :

सत्येंद्र जैन को लेकर स्मृति ईरानी ने केजरीवाल से किए सवाल, पूछा- क्या स्वास्थ्य मंत्री खुद काले धन के मालिक थे?

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2022 13:43 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर कुछ सवाल किए। ईरानी ने पूछा, "क्या यह सच है कि प्रधान आयकर आयुक्त ने इस बात को खारिज कर दिया कि 16.39 करोड़ रुपये के असली मालिक न तो अंकुश जैन थे और न ही वैभव जैन बल्कि सत्येंद्र जैन खुद इस काले धन के मालिक थे?"

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन को गिरफ्तार किया था।केजरीवाल लगातार अपने मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुछ सवाल किए। ईरानी ने पूछा, "केजरीवाल जी, क्या यह सच है कि सत्येंद्र जैन ने खुद इनकम डिस्क्लोजर 2016 के तहत घोषणा की थी कि वह 16.39 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं? अंकुश जैन और वैभव जैन इसके चैनल बने।"

उन्होंने ये भी पूछा, "क्या यह सच है कि प्रधान आयकर आयुक्त ने इस बात को खारिज कर दिया कि 16.39 करोड़ रुपये के असली मालिक न तो अंकुश जैन थे और न ही वैभव जैन बल्कि सत्येंद्र जैन खुद इस काले धन के मालिक थे?" बताते चलें कि दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को सत्येंद्र जैन को धन शोधन के एक मामले में नौ जून तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया। अदालत ने कहा कि कथित बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की आवश्यकता है। 

ईडी ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन को गिरफ्तार किया था। वहीं, केजरीवाल लगातार अपने मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन देशभक्त हैं। देश को उन पर गर्व होना चाहिए, उन्होंने दिल्ली को मोहल्ला क्लीनिक दिया। इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आए हैं। उन्हें पद्म विभूषण दिया जाना चाहिए। सभी को उनसे पूछताछ करने दें, सीबीआई उन्हें पहले ही बरी कर चुकी है, ईडी भी कर देगी।

टॅग्स :Satyendar Jainअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर