लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने को लेकर प्रधानमंत्री की सराहना की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 23:33 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 अगस्त केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि जिन लोगों ने भौगोलिक रूप से विस्थापित होने की त्रासदी को झेला है, उन्हें इसकी झलक आने वाली पीढ़ियों में भी दिखायी देगी।

केंद्रीय मंत्री ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही और 14 अगस्त को लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में अब 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

स्मृति ईरानी ने ''संवाद'' पहल की वर्षगांठ को संबोधित करते हुए कहा कि भौगोलिक रूप से विस्थापित हुए लोग जिस पीड़ा से गुजरे हैं, वे पाएंगे कि इसके निशान केवल उनके जीवनकाल में ही नहीं दिखेंगे बल्कि उस पीड़ा की झलक उनकी आने वाली पीढ़ियों में भी दिखाई देगी।''

संवाद, छोड़े गए एवं अनाथ बच्चों, तस्करी से बचाए गए बच्चों या कानूनी रूप से संघर्षरत बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने से संबंधित एक पहल है, जोकि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय मानसिक जांच एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस) की संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हम अपने देश के विभाजन की त्रासदियों का स्मरण करेंगे और इसे स्मरण दिवस के रूप में मनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो