लाइव न्यूज़ :

भारत में मुसीबत बना परफ्यूम बम, पाक ड्रोन के जरिए सीमा में दाखिल, अलर्ट पर जवान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 3, 2023 14:47 IST

पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन के जरिए परफ्यूम की बोतल की तरह भेजे जा रहे छोटे-छोटे बम से जवानों की मुश्किलें बढ़ गई है, अब जवानों को इससे निपटने के लिए स्थायी हथियार ढूढ़ना होगा जिससे इन्हें सीमा में दाखिल होने से रोका जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की ओर से वाया ड्रोन के जरिए हमले की साजिश नाकाम। जवानों के हाथ लगा छोटा बम जिसकी जांच जारी।ड्रोन के जरिए सीमा पार से ऐसे बम भेजे जा रहे हैं, जिनकी पहचान करने मुश्किल हो रहा है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आ रहे पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीयों जवानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। पहली बार किसी हाइब्रिड आतंकी से बरामद परफ्यूम बम ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में जुटे सुरक्षाबलों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। अभी तक वे पिछले कुछ महीनों से स्टिकी बमों का मुकाबला करने के लिए योजना की तलाश में जुटे थे कि अब ये नई मुसीबत सामने आ गई है।  

आतंकवाद की शुरूआत के साथ ही जम्मू-कश्मीर में बड़े हथियारों और गोला बारूद का आना इसलिए संभव हुआ था क्योंकि एलओसी पर न ही तारबंदी थी और न ही इतनी संख्या में सैनिक कभी तैनात हुए थे। मगर अब हालात बदले तो पाकिस्तानी खुफिया संस्था आईएसआई व पाक सेना ने भी अपनी रणनीतियों को बदल लिया। नतीजतन आतंकियों के ‘खास पसंद’ और धमाके करने में आसान वाले हथियारों को वह वाया ड्रोन इस ओर भिजवा रही है।

इनमें अभी तक हथगोले, टिफिन बम, प्रेशर कुकर बम, स्टिकी बम और छोटी-छोटी आईईडी थी। हालांकि, अब इनमें परफ्यूम की बोलत टाइप के बोतल बम भी शमिल हो गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि पाक सेना ने और भी कुछ आइटमों को छोटे बमों में बदला है जिनकी पहचान कर पाना आसान नहीं है।

अधिकारियों ने इसे माना है कि पिछले कुछ महीनों से अगर कश्मीर में हथगोलों के हमले बढ़े हैं तो जम्मू संभाग में स्टिकी बम आतंक फैलाए हुए हैं। पकड़े गए अध्यापक-आतंकी ने भी इसे माना है कि कटरा में यात्री बस में विस्फोट में उसने स्टिकी बम लगाया था जिसे कई दिनों तक पुलिस इंजन में हुआ धमाका बताती रही थी। इस घटना में चार श्रद्धालु मारे गए थे। 

अब सुरक्षाबलों के लिए परेशानी यह है कि वह ड्रोन की उड़ानों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दरअसल एलओसी के इलाकों में पाक सेना ऐसे चीन निर्मित ड्रोनों का इस्तेमाल करने लगी है जो न ही आवाज करते हैं और न ही कोई रोशनी उनमें होती है। यह भी बताया जा रहा है इनमें से कई राडार की पकड़ में भी नहीं आ रहे हैं। एक ऐसा ड्रोन बरामद भी हो चुका है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuबमपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप