निर्माणाधीन घर की स्लेब गिरी, एक की मौत
By भाषा | Published: November 3, 2021 06:48 PM2021-11-03T18:48:17+5:302021-11-03T18:48:17+5:30
मंगलुरू, तीन नवंबर कर्नाटक के उडुपी जिले में बुधवार को एक निर्माणाधीन घर में कंक्रीट की एक स्लेब गिर पड़ी जिस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना जिले के ब्रह्मावार तालुका के पडुकेरे में हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सलीग्राम निवासी मंजूनाथ (38) के तौर पर हुई है जबकि घायल हुए चेतन (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, दुघर्टना तब हुई जब आज सुबह स्लेब के नीचे खंड़े खंभों को हटाया जा रहा था। इस दौरान एक कंक्रीट की स्लेब मंजूनाथ पर आ गिरी।
उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।