दिल्ली में रविवार को साफ रहेगा आसमान

By भाषा | Published: October 10, 2021 10:37 AM2021-10-10T10:37:18+5:302021-10-10T10:37:18+5:30

Sky will be clear in Delhi on Sunday | दिल्ली में रविवार को साफ रहेगा आसमान

दिल्ली में रविवार को साफ रहेगा आसमान

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा, 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

हवा में नमी का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 173 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच के एक्यूआई को 50, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी का माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sky will be clear in Delhi on Sunday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे