लाइव न्यूज़ :

आंदोलन अभी रहेगा जारी, संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से बातचीत के लिए बनाई 5 सदस्यों की समिति

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2021 17:20 IST

राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा की शनिवार को हुई बैठक में पांच नाम भी तय किए गए जो सरकार से बातचीत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त किसान मोर्चा की शनिवार को हुई बैठ में 5 सदस्यीय समिति को लेकर नाम तय।किसान मोर्चा की अगली बैठक अब 7 तारीख को होगी, आंदोलन अभी जारी रहेगा।समिति में बलबीर सिंह राजेवाल, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह और अशोक धावले शामिल।

नई दिल्ली: तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद आंदोलन खत्म करने की चर्चा के बीच शनिवार को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अहम बैठक हुई। बैठके के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि सरकार से बात करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 5 लोगों की समिति बनाई गई है।

5 सदस्यों की कमेटी में कौन-कौन शामिल

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से बात करने के लिए ये अधिकृत बॉडी होगी सरकार से सभी मामलों पर बातचीत करेगी। साथ ही ये भी बताया गया कि किसान मोर्चा की अगली बैठक अब 7 तारीख को होगी।  5 सदस्यों की बनाई गई समिति में बलबीर सिंह राजेवाल, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह और अशोक धावले को शामिल किया गया है।

'आंदोलन खत्म नहीं होगा'

राकेश टिकैत ने ये भी साफ किया कि फिलहाल किसानों का जारी आंदोलन खत्म नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हम कही नहीं जा रहे हैं। किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी।' वहीं, योगेंद्र यादव ने कहा कि जब तक किसानों पर दर्ज केस वापस नहीं होंगे, मुआवजा नहीं मिलेगा, आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा। 

'अमित शाह ने किया था फोन'

एनडीटीवी के अनुसार किसान नेता युद्धवीर सिंह ने बताया, 'अमित शाह ने कल रात फोन किया। उन्होंने कहा कि कानूनों को वापस ले लिया गया है और सरकार मौजूदा स्थिति का समाधान खोजने के लिए गंभीर है। गृह मंत्री सरकार के साथ संवाद करने के लिए एक समिति चाहते थे, इसलिए हमने आखिरकार वह समिति बनाई है।'

बता दें कि तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी, किसानों पर दर्ज मामलों की वापसी, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों के लिए मुआवजा जैसी मांग रखी है।

टॅग्स :राकेश टिकैतKisan Morchaकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृषि क्षेत्र में एआई की चुनौतियां भी कम नहीं 

कारोबारसीएम योगी बोले-जब तक किसान गरीब रहेगा तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता, वीडियो

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

कारोबारPM-KISAN 21st installment: रहिए तैयार, इस दिन खाते में 2000 रुपये?, लाखों किसान को पीएम मोदी देंगे तोहफा

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब