लाइव न्यूज़ :

टाइम्स विश्वविद्यालयों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 500 संस्थानों में भारत के छह संस्थान, 100 में कोई नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 20:56 IST

आईआईटी रोपड़ का नाम पहली बार आया है। आईआईएससी बेंगलूर, आईआईटी रोपड़, आईआईटी इंदौर, आईआईटी बंबई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी खडगपुर का नाम टाइम्स की उच्च शिक्षा विश्वविद्यालयों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 500 संस्थानों की सूची में आया है।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि इस सूची के 100 शीर्ष संस्थानों में किसी भारतीय संस्थान का नाम नहीं आया है।जारी टाइम्स की उच्च शिक्षा विश्वविद्यालयों की समग्र विश्व रैंकिंग में भारत के 56 संस्थानों का नाम आया है।

टाइम्स की उच्च शिक्षा विश्वविद्यालयों की विश्व रैंकिंग में पांच आईआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, बेंगलूर ने शीर्ष 500 शैक्षणिक संस्थानों की सूची में स्थान बनाया है।

हालांकि इस सूची के 100 शीर्ष संस्थानों में किसी भारतीय संस्थान का नाम नहीं आया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को जारी टाइम्स की उच्च शिक्षा विश्वविद्यालयों की समग्र विश्व रैंकिंग में भारत के 56 संस्थानों का नाम आया है।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ इस वर्ष शीर्ष 500 संस्थानों में भारत के छह विश्वविद्यालयों का नाम आया है। इसमें आईआईटी रोपड़ का नाम पहली बार आया है । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आईआईएससी बेंगलूर, आईआईटी रोपड़, आईआईटी इंदौर, आईआईटी बंबई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी खडगपुर का नाम टाइम्स की उच्च शिक्षा विश्वविद्यालयों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 500 संस्थानों की सूची में आया है। ’’

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग को शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग की दृष्टि से काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। इसके तहत दुनिया के 92 देशों के 1396 संस्थानों की रैंकिग की जाती है। इस रैंकिंग में आईआईटी गांधीनगर का नाम शीर्ष 600 संस्थानों की सूची में आया है। 

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्लीमुंबईइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब