लाइव न्यूज़ :

कोरोना को लेकर जम्मू व श्रीनगर में हालात चिंताजनक, प्रदेश में कुल 1301 मौतों में से 520 इन्हीं दो जिलों में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 3, 2020 16:15 IST

कोरोना संक्रमण से 300 मौतें श्रीनगर में हुई हैं तथा 220 जम्मू जिले में हुई हैं। जबकि पूरे राज्य में कोरोना से 1301 मौतें हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर व जम्मू दोनों शहरों में चिकित्सा सुविधा के अभाव में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।कश्मीर में सबसे कम मौतें गंदरबल में हुई हैं जबकि सबसे ज्यादा श्रीनगर में हुई है।कश्मीर में 46687 मामले सामने आए हैं और जम्मू में यह संख्या 30566 थी।

जम्मू: 3 अक्तूबर। कोरोना को लेकर जम्मू कश्मीर में हालात बहुत ज्यादा चिंताजनक हो गए हैं। खासकर दोनों राजधानी शहरों- जम्मू व श्रीनगर में बढ़ते मौत के आंकड़े अब सबको डरा रहे हैं।

अभी तक प्रदेश में 1301 मौतें कोरोना के कारण समाचार भिजवाए जाने तक हो चुकी थीं। इनमें से सिर्फ 520 दोनों शहरों में ही हुई हैं।

परिस्थितियां तब और भयावाह हो जाती हैं जब इन दोनों शहरों में चिकित्सा सुविधा के अभाव में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अन्य जिलों और कस्बों में कोरोना से प्रभावित मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है क्योंकि उनकी सोच में अगर जम्मू व श्रीनगर जैसे शहरों का यह हाल है तो उनके प्रति कौन देखभाल करेगा।

आंकड़े कहते हैं कि 300 मौतें श्रीनगर में हुई हैं तथा 220 जम्मू जिले में। सबसे कम रियासी में हुई हैं जहां 5 जानें गई हैं। इतना जरूर था कि कश्मीर वादी मौतों के मामले में सबसे ऊपर है जहां 10 जिलों में अभी तक 847 मौतें हो चुकी हैं। जबकि जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 454 है। कश्मीर में सबसे कम मौतें गंदरबल में हुई हैं जबकि सबसे ज्यादा श्रीनगर में। यह आंकड़ा क्रमशः 300 और 28 का है।

इसी तरह से जम्मू संभाग में सबसे कम रियासी में 5 और जम्मू में सबसे अधिक 220 मौतें हुई हैं। इतना जरूर था कि मौतों के मामले में भी कश्मीर सबसे आगे था और कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या में भी कश्मीर, जम्मू संभाग से आगे था। आधिकारिक आंकड़ों के बकौल, कश्मीर में 46687 मामले सामने आए हैं और जम्मू में यह संख्या 30566 थी।

कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए अब चिकित्सा सुविधाओं की कमी को कारण बताया जा रहा है। जम्मू व श्रीनगर के अस्पतालों में आक्सीजन व वेंटिलेटरों की कमी को लेकर पिछले कई दिनों से हो हल्ला मच रहा है।

इस हो हल्ले की खास बात यह थी कि शोर मचने के बाद प्रशासन ने उन दर्जनों वेंटिलेटरों को अब स्टोर रूमों से बाहर निकालना आरंभ किया है जो वहां पिछले कई महीनों से धूल फांक रहे थे। पर आक्सीजन की कमी से अभी भी निपटा नहीं जा सका है जो कोरोना मरीजों की जानें ले रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप