लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी ने राहुल गांधी से पूछा- साफ करें कि बीजेपी से लड़ना चाहते हैं या वाम दलों से

By विकास कुमार | Updated: April 20, 2019 16:25 IST

सीताराम येचुरी ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा, "अब राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं यह उन पर निर्भर है. राहुल गांधी अपनी मां और दादी से अलग केरल में वाम दल के खिलाफ लड़कर क्या संदेश देना चाहते हैं?

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि हम राहुल गांधी को बुरी तरह हरायेंगे.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने राहुल गांधी से ये स्पष्ट करने को कहा है कि उनका इरादा बीजेपी से लड़ने का है या वाम दलों से. उनके मुताबिक वामपंथी राजनीति का गढ़ माने जाने वाले वायनाड से उनके चुनाव लड़ने के कारण एक अलग सन्देश गया है.

बता दें कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. 

कांग्रेस पार्टी के इस निर्णय के बाद वाम दलों की बौखलाहट देखने को मिली थी. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि हम राहुल गांधी को बुरी तरह हरायेंगे. पूरे देश में केरल ही एक ऐसा राज्य है जहां वामपंथ राजनीतिक सत्ता में कायम है. 

सीताराम येचुरी ने कहा कि केरल में उम्मीदवार कोई भी हो लेकिन लड़ाई कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ और वाम दल की अगुवाई वाले एलडीएफ के बीच ही है. 

बीजेपी के खिलाफ बने महागठबंधन का हिस्सा माकपा है या बाहर से समर्थन देगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव बाद लिया जाएगा. 

सीताराम येचुरी ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा, "अब राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं यह उन पर है. राहुल गांधी अपनी मां और दादी से अलग केरल में वाम दल के खिलाफ लड़कर क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्हें देश को बताना चाहिए कि वह भाजपा के खिलाफ लड़ाई के इच्छुक हैं या वाम दलों से." 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसीताराम येचुरीनरेंद्र मोदीराहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर