लाइव न्यूज़ :

MP: देश के लिए स्पेशल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सीता साहू ने किया सरकार से अपील, बोली वादे के अनुसार दे घर और दुकान

By आजाद खान | Updated: April 20, 2022 17:54 IST

आपको बता दें कि ओलिम्पिक-2011 में सीता साहू ने 100 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ में तीसरे ​स्थान पर रही थी। इसके लिए उन्हें पदक भी मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देरीवा की सीता साहू ने सरकार से अपील की है। उन्होंने सरकारी वादे के अनुसार अपना घर और दुकान मांगा है। वे एथेंस स्पेशल ओलिम्पिक-2011 में देश के लिए दो कांस्य पदक जीत चुकी है।

भोपाल: एथेंस स्पेशल ओलिम्पिक-2011 में देश के लिए दो कांस्य पदक जीतने वाली सीता साहू को शासन के तरफ से अब तक दुकान और मकान नहीं मिला है। सीता ने बताया कि उसके ठेले को अतिक्रमण के तहत हटाया गया था और वादा किया था उसे दुकान और मकान दिया जाएगा, लेकिन अब तक उसे यह मिल नहीं पाया है। आपको बता दें कि सीता मंदबुद्धि दिव्यांग कोटे से पदक जीती थी जिससे उसकी बहुत वाहवाही हुई थी और पूरे देश को उस पर गर्व हुआ था। रीवा में सीता को लोग 'समोसे वाली ओलिम्पिक गर्ल' के नाम से जानते हैं। लेकिन आज इस लड़की अपनी रोजी रोटी के लिए मुहताज हो रही है। 

क्या है पूरा मामला

सीता ने बताया कि करीब सात साल पहले नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम ने उसके समोसे के पुश्तैनी दुकान व ठेले को गिरा दिया था। इसके पीछा अस्पताल चौराहे पर जाम के लग जाने की बात कही गई थी। इसके बाद सीता के परिवार वालों ने शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक के पीछे अपना ठेला लगाया था जिसे भी शासन ने हटा दिया था। इन सब के बाद सीता के पास अब शादी विवाह में समोसे के आर्डर के सहारे अपना जीवन काटने के अलावा और कोई चारा नहीं था। आज सीता के पिता भी अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनके सारे भाई और बहन की शादी हो गई है। अब वह और उसकी मां शादी-विवाह के समोसे के आर्डर से अपना पेट चलाती है। 

क्या चाहती है सीता अब

सीता की मां किरण साहू का दावा है कि दुकान व ठेली हटा दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पांच लाख रुपए दिए गए है पर घर और दुकान अभी तक नहीं मिला है जिसका प्रशासन ने उनसे वादा किया हुआ है। सीता अब यही चाहती है कि सरकार वादे के अनुसार उसे घर और दुकान दे ताकि वह अपनी और अपने मां का पेट चला सके। आपको बता दें कि ग्रीस शहर में 18 दिन तक चले ओलिम्पिक-2011 में सीता ने 100 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ में तीसरे ​स्थान पर रही थी। इसके लिए इन्हें कांस्य पदक भी मिला था। 

टॅग्स :Madhya PradeshओलंपिकJyotiraditya Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए