लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोपों के जरिये कर्नाटक के पूर्व मंत्री की छवि धूमिल करने के मामले में एसआईटी जांच के आदेश

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 मार्च कर्नाटक सरकार ने भाजपा नेता रमेश जारकीहोली के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की ‘‘साजिश’’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का बुधवार को फैसला लिया।

आरोप के कारण जारकीहोली को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि जारकीहोली की शिकायत के आधार पर यह फैसला लिया गया है जिन्होंने एक ‘फर्जी वीडियो’ के जरिये उन्हें बदनाम करने के प्रयास की विस्तृत जांच कराने की मांग की थी।

बोम्मई ने कहा, ‘‘आज हमने इस मामले के सभी पहलुओं का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया है। इस जांच के जरिये यह पता चल सकेगा कि वह कौन था जिसने साजिश रची थी, सीडी (वीडियो) कहां तैयार की गई थी।’’

उन्होंने कहा कि एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) सौमेंदु मुखर्जी करेंगे।

एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दो मार्च को आरोप लगाया था कि मंत्री ने उसे नौकरी देने के बहाने उसका शोषण किया। जल्द ही, आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया गया और समाचार चैनलों ने इसके कुछ हिस्सों को प्रसारित करना शुरू कर दिया।

इस आरोप के बाद जारकीहोली को तीन मार्च को मंत्री के रूप में इस्तीफा देना पड़ा था।

हालांकि आरोप के कुछ दिनों बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत को वापस लेने की घोषणा की थी।

जारकीहोली ने दावा किया कि उनके खिलाफ यह एक बड़ी साजिश थी जिसमें बहुत बड़े लोग शामिल थे। उन्होंने, हालांकि, साजिशकर्ताओं का नाम बताने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!