लाइव न्यूज़ :

WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच के लिए एसआईटी गठित: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: May 12, 2023 14:35 IST

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुछ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर लिया गया है।

Open in App

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक विशेष अदालत को बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में यह जानकारी दी। अदालत ने पहले पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने अदालत को बताया, ‘‘मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने एक एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी मामले की जांच करेगी।’’

बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप: अदालत में 27 मई को अगली सुनवाई 

उन्होंने कहा कि मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की गयी है। उन्होंने अनुरोध किया कि मामले की गंभीरता पर विचार करते हुए रिपोर्ट किसी को भी साझा न की जाए। दिल्ली पुलिस ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी है। दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख तय की। अदालत ने पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

याचिका में जांच की निगरानी करने तथा कथित पीड़ितों के बयान अदालत के समक्ष दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। प्रदर्शनरत पहलवान सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सिंह ने एक नाबालिग समेत कई महिला पहलवानों का यौन शोषण किया। दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं जिसमें से एक प्राथमिकी बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धारा 10 के तहत दर्ज की गयी है। सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप