लाइव न्यूज़ :

जिलाधिकारियों के साथ मोदी की चर्चा का सीधा प्रसारण होने पर सिसोदिया ने सवाल उठाए

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड पर जिलाधिकारियों और अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा का सीधा प्रसारण करने पर मंगलवार को सवाल उठाए।

पिछले महीने प्रधानमंत्री के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी टिप्पणी का प्रसारण करा दिया था जिसके बाद उनकी आलोचना की गई थी। इसका हवाला देते हुए सिसोदिया ने पूछा कि इसका निर्धारण कैसे किया जाएगा कि कौन सी बैठक का सीधा प्रसारण किया जा सकता है।

सिसोदिया की टिप्पणी पर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी।

सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा, “ आज की बैठक में प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य का टीवी पर सीधा प्रसारण हुआ। पिछली बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के (टिप्पणी का) सीधे प्रसारण पर आपत्ति थी कि प्रोटोकॉल तोड़ा गया है। आज के प्रोटोकॉल में सीधे प्रसारण की अनुमति थी? कैसे पता चले कि कौन सी बैठक से सीधा प्रसारण हो सकता है, कौन सी में नहीं?”

केजरीवाल ने 23 अप्रैल को कोविड पर मोदी के साथ चर्चा के दौरान अपनी टिप्पणी का सीधा प्रसारण कराया था। मोदी ने ‘प्रोटोकॉल तोड़ने’ के लिए केजरीवाल को झिड़की दी थी और बाद में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने आप प्रमुख पर ‘राजनीति’ करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम