लाइव न्यूज़ :

सर गंगाराम अस्पताल को दो टन तरलीकृत ऑक्सीजन मिली

By भाषा | Updated: April 27, 2021 10:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को मंगलवार सुबह दो टन तरलीकृत चिकित्सकीय ऑक्सीजन मिली।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘पिछले कुछ दिनों’’ की तुलना में अब वे ‘‘बेहतर स्थिति’’ में है। कुछ दिन पहले अस्पताल में जीवनदायिनी गैस की भारी किल्लत के कारण संकट पैदा हो गया था।

अस्पताल ने कहा कि उसके पास 6000 घन मीटर ऑक्सीजन है जो 10 घंटों तक चल सकती है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें 27 अप्रैल को सुबह छह बजे दो टन तरलीकृत चिकित्सकीय ऑक्सीजन मिली। कल हमें 10 टन तरलीकृत चिकित्सकीय ऑक्सीजन से भरा एक टैंकर मिला था। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अब हम बेहतर स्थिति में हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हालात बेहतर रहे।’’

अस्पताल को हर रोज 11,000 घन मीटर तरलीकृत ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और हर दिन 10,000 घन मीटर ऑक्सीजन की खपत होती है।

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शुक्रवार को 25 मरीजों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम