लाइव न्यूज़ :

सिंधुदुर्ग स्थानीय निकाय चुनावः संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं?, भाजपा नेता नितेश राणे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुए पूछे सवाल?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 12:23 IST

Sindhudurg local body elections:स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दौर में शिंदे पर यह ताजा हमला सत्तारूढ़ ‘महायुति’ सहयोगियों भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच जारी राजनीतिक खींचतान को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देSindhudurg local body elections: शिंदे के उस दावे पर संदेह पैदा होता है।Sindhudurg local body elections: तथाकथित बगावत का अब कोई मतलब बचा है।Sindhudurg local body elections: महाविकास आघाडी (मविआ) सरकार के खिलाफ बगावत की थी।

Sindhudurg: महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नितेश राणे ने सिंधुदुर्ग में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुआ कहा कि इस घटना से शिंदे के उस दावे पर संदेह पैदा होता है।

जिसमें उन्होंने ‘‘अन्याय’’ के कारण तत्कालीन महाविकास आघाडी (मविआ) सरकार के खिलाफ बगावत की थी। नितेश राणे ने शनिवार शाम को सिंधुदुर्ग जिले में पत्रकारों से बातचीत में सवाल किया, ‘‘एकनाथ शिंदे ने दावा किया था कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय देखा था, इसलिए उन्होंने बगावत की।

अगर उन्होंने तब बगावत की थी, तो अब उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कणकवली नगर परिषद चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं?’’ भाजपा नेता ने कहा कि न केवल सिंधुदुर्ग, बल्कि पूरा महाराष्ट्र शिंदे से पूछेगा कि क्या उनकी तथाकथित बगावत का अब कोई मतलब बचा है।

स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दौर में शिंदे पर यह ताजा हमला सत्तारूढ़ ‘महायुति’ सहयोगियों भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच जारी राजनीतिक खींचतान को दर्शाता है। शिंदे ने जून 2022 में शिवसेना में विभाजन कराया था, जिससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी, जिसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करके मुख्यमंत्री पद संभाला था।

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब