लाइव न्यूज़ :

बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा, वन नेशन-वन इलेक्शन है गुड आइडिया, लेकिन अभी संभव नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2018 17:05 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव कराना संभव नहीं है। वैचारिक रूप से तो दोनों चुनाव एक साथ होने चाहिए, लेकिन फिलहाल ये संभव नहीं है।

Open in App

पटना, 14 अगस्तः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यहां कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन वैचारिक रूप से सही है, लेकिन तत्काल ये सम्भव नहीं है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिये आम सहमति बनानी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव कराना संभव नहीं है। वैचारिक रूप से तो दोनों चुनाव एक साथ होने चाहिए, लेकिन फिलहाल ये संभव नहीं है। तत्काल स्थिति को देखते हुए लोकसभा और विधान सभा चुनाव एक साथ नहीं कराया जा सकता है। मैं, इस विचार का पहले भी समर्थन कर चुका हूं। मगर, देश के मौजूद स्थिति को देखते हुए ऐसा अभी नहीं लगता। ऐसा करने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा। कई स्तर पर बदलाव करना होगा। इसकी प्रक्रिया लंबी है, इसमें वक्त लगेगा। इसमें जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने पटना के अधिवेशन भवन में अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान की भूमि रहा बिहार आज शिक्षा में पिछड़ गया है और शिक्षा में बिहार को फिर से आगे बढ़ाना है। कुछ लोग सौहार्द बिगाड़ने में लगे हैं, लोग इससे सचेत रहें। सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल गलत चीजों के लिये न हो लोगों को ऐसा ध्यान रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हम केवल विकास की बात नहीं करते बल्कि न्याय के साथ विकास की बात करते हैं। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चंद कारखाने लगाने और बड़े लोगों को लाभ देने से ही विकास नहीं होता। लोगों को भड़काना और उल्टा-पुल्टा समझाना कुछ लोगों की आदत है। हमें इन सब से कोई लेना देना नहीं है। 

यहां उल्लेखनीय है कि देश के 11 राज्यों में 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए भी मतदान कराने के विचार पर चुनाव आयोग ने असमर्थता जताई है। इससे पहले चुनाव आयोग ने देश भर में एक साथ चुनाव कराने की जगह एक साल में पड़ने वाले सभी विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने का प्रस्ताव दिया था। 

टॅग्स :नितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम