लाइव न्यूज़ :

Sikkim Assembly Elections 2024 Result: बाईचुंग भूटिया 4012 मतों से पिछड़े, 10 सालों में छठी चुनावी पराजय के करीब

By आकाश चौरसिया | Updated: June 2, 2024 11:59 IST

Sikkim Assembly Elections 2024 Result: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कैप्टन बाईचुंग भूटिया इस बार के हुए विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिर राउंड की गिनती में 4012 मतों से पिछड़ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाईचुंग भूटिया विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही गिनती में 4012 मतों से पीछेबाइचुंग पर रिक्शल दोरजी भूटिया ने 4346 से तीसरे राउंड में बढ़त बनाईरिक्शल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा से उम्मीदवार हैं

Sikkim Assembly Elections 2024 Result: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कैप्टन बाईचुंग भूटिया विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही गिनती में 4012 मतों से पीछे चल रहे हैं। इस बात की जानकारी चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से सामने आ रही है। बाइचुंग पर रिक्शल दोरजी भूटिया ने 4346 से तीसरे राउंड में बढ़त बनाई हुई है। रिक्शल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा से उम्मीदवार हैं। हालांकि, सिक्किम विधानसभा चुनाव में हो रही गिनती में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा लीड बनाए हुए हैं, पार्टी ने करीब 31 सीटों पर बढ़त बनाई। 

कुल मिलाकर राज्य के आंकड़े भी बाईचुंग भूटिया और उनकी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी के लिए सुखद तस्वीर पेश नहीं कर रहे हैं। चुनावी रुझानों के मुताबिक, निवर्तमान एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) 32 में से 31 सीटें जीतकर एसडीएफ पर भारी जीत की ओर अग्रसर है।

सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 इस बार 19 अप्रैल, 2024 को एक ही चरण में हुए थे। हालांकि सभी सीटों पर कई चरणों की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन नतीजे अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किए गए हैं।

बाईचुंग भूटिया का राजनीतिक सफर..बाईचुंग भूटिया ने साल 2018 में अपनी खुद की 'हमरो सिक्किम पार्टी' बनाई थी, लेकिन पिछले साल इसका एसडीएफ में विलय हो गया। वह वर्तमान में एसडीएफ के उपाध्यक्ष हैं।

फुटबॉलर टीम के पूर्व कप्तान ने पश्चिम बंगाल से दो बार तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में साल 2014 में लोकसभा चुनाव दार्जिलिंग से लड़ा और 2016 का विधानसभा चुनाव सिलीगुड़ी से, लेकिन दोनों बार वो बुरी तरह चुनाव हारे।

फिर उन्होंने अपना चुनावी रुख सिक्किम की ओर मोड़ा, जहां से वो आते हैं और अपनी पार्टी बनाकर चुनाव में उतरे। उन्होंने 2019 का विधानसभा चुनाव गंगटोक और तुमेन-लिंगी से लड़ा, लेकिन दोनों प्रयासों में उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा। वह गंगटोक से 2019 का उपचुनाव भी हार गए।

टॅग्स :सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

क्रिकेटसिक्किम के खिलाफ 155 रन और उत्तराखंड के खिलाफ 0 रन, स्लिप में शानदार कैच लेकर गुलाबी शहर जयपुर में छा गए रोहित शर्मा, वीडियो

क्रिकेटरोहित शर्मा धमाका, 9वां 150 से अधिक रनों का स्कोर, डेविड वार्नर के साथ नंबर-1, सिक्किम के कप्तान लि योंग ने कहा-हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन, महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे

कारोबारदिवाली तोहफा?, केंद्र के बाद इन राज्य में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, करोड़ों कर्मचारी और पेंशनधारकों को फायदा, चेक करें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम