लाइव न्यूज़ :

एसआईआई ने कोविशील्ड के पूर्ण बाजार मंजूरी के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: December 31, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि एसआइआई ने कोविशील्ड के पूर्ण बाजार मंजूरी के लिए भारतीय प्राधिकारियों के समक्ष आवेदन किया है और उल्लेख किया है कि कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति 125 करोड़ खुराकों को पार कर गयी है।

बाजार मंजूरी किसी औषधीय उत्पाद जैसे कि दवा को उसके विपणन के संबंध में सहयोग देने के सबूत के तौर पर समीक्षा करने की प्रक्रिया है, जिसके तहत उसे बेचे जाने का लाइसेंस दिया जाता है।

एसआईआई ने भारत सरकार को टीके की आपूर्ति के लिए कोविशील्ड के निर्माता एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी की थी। भारत सरकार ने इस साल जनवरी में इसके देश में आपात उपयोग की मंजूरी दी थी।

पूनावाला ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सिडस्को) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत में कोविशील्ड टीके की आपूर्ति 1.25 अरब खुराकों को पार कर गयी है। भारत सरकार के पास पूर्ण बाजार मंजूरी के लिए पर्याप्त आंकड़ें हैं और इसलिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस अनुमति के लिए डीसीजीआई और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में आवेदन दिया है।’’

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के साथ कोविशील्ड पहले दो टीके हैं, जिन्हें इस साल जनवरी में भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने महामारी के खिलाफ आपात उपयोग की मंजूरी दी थी।

इस साल अक्टूबर में पुणे स्थित एसआईआई ने कोविशील्ड के लिए बाजार प्राधिकार की मंजूरी देने के वास्ते अपने आवेदन के साथ भारत की अंतिम चरण की क्लिनिकल अध्ययन रिपोर्ट सौंपी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ