लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose Wala Murder: गायक मूसेवाला की मां ने कहा-क्या अब आपका खजाना भर जाएगा? अपना खजाना भरो, मान सरकार ने सुरक्षा घेरे में की थी कमी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 22:28 IST

Sidhu Moose Wala Murder: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।महिंद्रा थार जीप से यात्रा कर रहे थे।पंजाब पुलिस ने शनिवार को 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी या घटा दी थी।

Sidhu Moose Wala Murder: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां ने उनके बेटे के सुरक्षा घेरे में कमी करने के कदम पर गुस्सा जताया और राज्य सरकार से पूछा कि क्या अब राज्य का खजाना भर जाएगा।

मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। शुभदीप सिंह सिद्धू (28) उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

हमले के समय वह महिंद्रा थार जीप से यात्रा कर रहे थे। पंजाब पुलिस ने शनिवार को 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी या घटा दी थी। उन लोगों में मूसेवाला भी शामिल थे। मूसेवाला के अंतिम संस्कार से पहले मंगलवार को उनके घर के एक वीडियो में गायक की मां चरण कौर को कहते सुना जा सकता है कि वह सरकार को एक संदेश देना चाहती हैं कि ''आप हीरे गंवा रहे हैं।''

कौर ने कहा, '' हमारे बेटे के साथ चार लोगों की तैनाती से क्या फर्क पड़ता है? क्या अब आपका खजाना भर जाएगा? अपना खजाना भरो।'' मूसेवाला की सुरक्षा में शुरुआत में पंजाब पुलिस के चार कमांडो तैनात थे हालांकि, बाद में सुरक्षा घेरे में कटौती करते हुए दो कमांडो को हटा लिया गया था।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी