लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने पूर्व आईपीएस अधिकारी को अपना प्रधान रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:38 IST

Open in App

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा को बृहस्पतिवार को अपना प्रधान रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया। पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति मुस्तफा ने कुछ दिन पहले सिद्धू के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “मोहम्मद मुस्तफा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का तत्काल प्रभाव से प्रधान रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया जाता है।” बयान में कहा गया, “वह अपने कार्यक्षेत्र या अध्यक्ष द्वारा दिए गए दायित्व के मामलों में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के साथ प्रदेश कांग्रेस समिति के समन्वयक के तौर पर काम करेंगे।” सिद्धू ने ट्वीट किया, “रजिया जी और मुस्तफा साहब के साथ काम करना अच्छा लगेगा।” मुस्तफा के अलावा, सिद्धू ने 11 अगस्त को तीन और सलाहकारों को नियुक्त किया था जिनमें लोकसभा सदस्य अमर सिंह, फरीदकोट स्थित बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्यारे लाल गर्ग और पूर्व सरकारी शिक्षक मलविंदर सिंह माली शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show 3: लो जी ठोको ताली?, एक कुर्सी पाज्जी के लिए प्लीज, कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या...

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos