लाइव न्यूज़ :

"सिद्धारमैया बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए मेरे परिवार को फंसा रहे हैं", भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने भाई की गिरफ्तारी के बाद लगाया बेहद गंभीर आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 09:38 IST

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने पेड़ों की अवैध कटाई के कथित आरोप में भाई की गिरफ्तारी के बाद सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ आक्रमक रवैया अख्तियार करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर किया बेहद कड़ा हमलाभाजपा सांसद ने कहा कि सिद्धारमैया बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए परिवार को फंसा रहे हैंकर्नाटक पुलिस ने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को गिरफ्तार किया है

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा ने पेड़ों की अवैध कटाई के कथित आरोप में भाई की गिरफ्तारी के बाद सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ आक्रमक रवैया अख्तियार करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर बेहद तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वो "केवल अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए" उनके परिवार को झूठे केस में फंसाकर निशाना बना रहे हैं।

सांसद प्रताप सिम्हा ने अपने भाई विक्रम सिम्हा की गिरफ्तारी के अगले दिन मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उनके भाई विक्रम सिम्हा को गिरफ्तार करके 2024 में लोकसभा चुनाव में अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया की जीत का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं। इसलिए उनके परिवार को  के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अपने बेटे यतींद्र को लोकसभा के लिए मैसूर से चुनाव लड़ाने और जिताने के लिए सिद्धारमैया इतनी मेहनत कर रहे हैं और अपने बेटे को जिताने के लिए दूसरों पर मुहर लगा रहे हैं। यह वास्तव में किसी को सिद्धारमैया से सीखना होगा। हर किसी को आपके जैसा पिता नहीं मिलेगा।"

प्रताप सिम्हा ने सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा, "आप एक शानदार पिता हैं। हर किसी को आपके जैसा पिता नहीं मिलेगा। अपने बेटे को जिताने के लिए आप इतनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि प्रताप सिम्हा एक बाधा हैं।"

मालूम हो कि विक्रम सिम्हा को राज्य के हसन जिले के एक गांव में बिना अनुमति के लगभग 126 पेड़ों को काटने और लकड़ी की तस्करी के आरोप में दर्ज मामले के सिलसिले में अधिकारियों ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

विक्रम सिम्हा की गिरफ्तारी बेंगलुरु की सिटी क्राइम ब्रांच के संगठित अपराध दस्ते द्वारा की गई थी, लेकिन बाद में उसकी हिरासत राज्य के वन विभाग के अधिकारियों को स्थानांतरित कर दी गई है। उन्हें रविवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

टॅग्स :सिद्धारमैयाBJPकांग्रेसबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?