लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए सिद्धारमैया, सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मिले

By रुस्तम राणा | Updated: May 18, 2023 22:34 IST

सिद्धारमैया 20 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक गुरुवार को बेंगलुरु स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कियाइससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नए नेता के रूप में सिद्धारमैया को औपचारिक रूप से चुना गयासिद्धारमैया 20 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सिद्धारमैया ने गुरुवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता के रूप में सिद्धारमैया को औपचारिक रूप से चुनने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।

सिद्धारमैया 20 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक गुरुवार को बेंगलुरु स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। सीएलपी ने सीएलपी नेता के रूप में सिद्धारमैया के नाम को मंजूरी दी।

कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और नामित उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार गुरुवार शाम बेंगलुरु पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं के दिल्ली से आगमन पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के वाहनों पर फूल बरसाए गए। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों ने सड़क किनारे प्रदर्शन किया जबकि उत्साही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े।

सिद्धारमैया और शिवकुमार दिल्ली से एक विशेष विमान से एक साथ पहुंचे, लेकिन विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए अलग-अलग वाहनों में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। लंबी बैठकों के बाद सीएम पद के लिए सिद्धारमैया को चुना गया है। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी इस रेस में शामिल थे। हाल में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 विधानसभा सीटों में 135 सीटें जीती हैं।  

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटकDK Shivakumarकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष