लाइव न्यूज़ :

शुजात बुखारी हत्या : जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज में हाथ लगीं हत्यारों की तस्वीरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 15, 2018 04:54 IST

'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी की उनके ही ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Open in App

श्रीनगर, 15 जूनः 'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी की उनके ही ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही उनके दो सुरक्षा गार्डों को भी गोली मारी गई जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

बुखारी पर हमला उस वक्त हुआ जब वह श्रीनगर के प्रेस अवेन्यू स्थित कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। उन अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इससे पहले उनपर साल 2000 में हमला हुआ था। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। पत्रकार पर हमले से लोगों में रोष है।

ऐसे में जांच में जुटी पुलिस ने आज रात बाइक सवार उन लोगों की तस्वीरें जारी कीं जिन पर राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या करने का संदेह है। पुलिस ने लोगों से कहा कि वे इन संदिग्धों की पहचान में मदद करें।इसने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में तीन आतंकवादी दिखाई देते हैं। पुलिस ने कहा कि दो तस्वीरों में तीन लोग मोटरसाइकिल पर जाते दिखते हैं जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे।

कौन हैं शुजात बुखारी

शुजात बुखारी श्रीनगर के जाने-माने पत्रकार हैं। राइजिंग कश्मीर का संपादन करने से पहले वो 15 सालों तक द हिंदू के ब्यूरो चीफ रहे। वो कश्मीरी और उर्दू में भी लेखन करते हैं। शुजात बुखारी अदबी मरकज अध्यक्ष भी हैं जो घाटी में सबसे बड़ा साहित्यिक सांस्कृतिक संगठन माना जाता है।

रमज़ान के मद्देनजर कश्मीर में अभी किसी भी तरह के सैन्य ऑपरेशन पर रोक है। कश्मीर ने सेना का ऑपरेशन ऑलआउट फिर से शुरू करने को लेकर गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर अहम बैठक हुई। हालांकि सीजफायर पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील