अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के बेटे शुभांसो का ब्रिटेन में शव मिला, जानिए मामला

By भाषा | Published: February 11, 2020 07:57 PM2020-02-11T19:57:32+5:302020-02-11T19:57:32+5:30

शुभांसो का शव ससेक्स के ब्राइटन में उनके अपार्टमेंट से मिला। वह ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। वह कलिखो पुल की पहली पत्नी दांग्विमसाई पुल के पुत्र थे। पुल परिवार शुभांसो के शव को वापस लाने के लिए ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग से संपर्क की कोशिश कर रहा है।

Shubhanso, son of former Arunachal Pradesh Chief Minister Kalikho Pul, found dead in UK, know the case | अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के बेटे शुभांसो का ब्रिटेन में शव मिला, जानिए मामला

पुल ने 9 अगस्त 2016 को अपने सरकारी आवास नीति विहार में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। 

Highlightsकलिखो पुल कांग्रेस और भाजपा के चंद विधायकों के समर्थन से 2016 में कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बने थे।उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के बेटे शुभांसो पुल का ब्रिटेन में शव मिला है। उनके पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शुभांसो का शव ससेक्स के ब्राइटन में उनके अपार्टमेंट से मिला। वह ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। वह कलिखो पुल की पहली पत्नी दांग्विमसाई पुल के पुत्र थे। पुल परिवार शुभांसो के शव को वापस लाने के लिए ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग से संपर्क की कोशिश कर रहा है।

कलिखो पुल कांग्रेस और भाजपा के चंद विधायकों के समर्थन से 2016 में कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था। पुल ने 9 अगस्त 2016 को अपने सरकारी आवास नीति विहार में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। 

Web Title: Shubhanso, son of former Arunachal Pradesh Chief Minister Kalikho Pul, found dead in UK, know the case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे