लाइव न्यूज़ :

कठुआ एसपी सुलेमान चौधरी का तबादला, श्रीधर पाटिल संभालेंगे कमान

By भारती द्विवेदी | Updated: April 21, 2018 15:40 IST

कठुआ के अलावा सोपियां, सोपोर, कुपवाड़ा और एओजी श्रीनगर जिलों के एसपी का भी तबादला हुआ है।  

Open in App

नई दिल्ली. 21 अप्रैल: कठुआ के एसपी सुलेमान चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है। सुलेमान चौधरी की जगह श्रीधर पाटिल कठुआ के नए एसपी होंगे। माना जा रहा है कि कठुआ गैंगरेप मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से ये तबादला हुआ है। हालांकि प्रशासन की तरफ से सुलेमान चौधरी को हटाने के पीछे का कारण नहीं दिया गया है। कठुआ के अलावा सोपियां, सोपोर, कुपवाड़ा और एओजी श्रीनगर जिलों के एसपी का भी तबादला हुआ है।  

कठुआ गैंगरेप में जो चार्जशीट दायर किया गया है। उसके मुताबिक मामले के दबाने के लिए जांच के दौरान मुख्य आरोपी सांजी राम ने पुलिसकर्मियों को रिश्वत दिया था। साथ ही पुलिस अधिकारी दीपक खुजरिया पर रेप करने का भी आरोप है।

10 जनवरी को कठुआ के रसाना गांव से आठ साल की बच्ची को किडनैप किया गया था। चार्जशीट के मुताबिक आरोपियों ने आठ दिन तक बकरवाल सुमदाय की बच्ची को नशा खिलाकर मंदिर में रेप किया। उसके बाद गला घोंटकर और सर पर पत्थर मार उसकी हत्या कर दी। 17 जनवरी को बच्ची की लाश मिली।

नौ अप्रैल को इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होना था लेकिन वकीलों ने इतना हंगामा कियाा कि चार्जशीट दाखिल नहीं हो पाया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 10 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल किया। वकीलों ने फिर से इसका विरोध करते हुए और आरोपियों के समर्थन में 11-12 को पूरे जम्मू-कश्मीर में बंद बुलाया। कठुआ जिला जेल के बाहर लगातार प्रदर्शन किया और गैंगरेप के आरोपियों का केस मुफ्त में लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था।  वहीं इस केस में आरोपियों के समर्थन में निकाली गई रैली में शामिल हुए भाजपा विधायकों का इस्तीफा हो चुका है।

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब