लाइव न्यूज़ :

चर्चा होनी चाहिए कि क्या संसद सर्वोच्च है या न्यायपालिका: भाजपा सदस्य

By भाषा | Updated: July 12, 2019 19:39 IST

निचले सदन में गैर सरकारी सदस्यों के कार्य के तहत भाजपा के जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की ओर से लाए निजी विधेयक ‘अनिवार्य मतदान विधेयक 2019’ पर चर्चा में भाग लेते हुए दुबे ने कहा कि नोटा (इनमें से कोई नहीं) इस देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजिस तरह से लोग मतदान के समय नोटा का बटन दबा रहे हैं उससे तो एक दिन अराजकता पैदा हो जाएगी।दुबे ने नोटा और एनजेएसी से जुड़े न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि हम सुनते और पढ़ते आ रहे हैं कि संसद सर्वोच्च है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नोटा और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) से जुड़े उच्चतम न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि इस पर चर्चा होनी चाहिए कि संसद सर्वोच्च है या न्यायपालिका।

निचले सदन में गैर सरकारी सदस्यों के कार्य के तहत भाजपा के जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की ओर से लाए निजी विधेयक ‘अनिवार्य मतदान विधेयक 2019’ पर चर्चा में भाग लेते हुए दुबे ने कहा कि नोटा (इनमें से कोई नहीं) इस देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग मतदान के समय नोटा का बटन दबा रहे हैं उससे तो एक दिन अराजकता पैदा हो जाएगी और फिर लोकतंत्र के लिए खतरा होगा। दुबे ने नोटा और एनजेएसी से जुड़े न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि हम सुनते और पढ़ते आ रहे हैं कि संसद सर्वोच्च है।

लेकिन अब तो इस संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए कि क्या संसद सर्वोच्च है या न्यायपालिका। भाजपा के अजय मिश्रा ने कहा कि देश में अनिवार्य मतदान संभव नहीं है। भाजपा के ही जगदंबिका पाल ने अनिवार्य मतदान विधेयक का समर्थन किया। इस गैर सरकारी विधेयक पर चर्चा अधूरी रही।

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदसुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट