लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने BJP के खिलाफ फिर उगला जहर, 'सामना' का संपादकीय- कर्नाटक चुनाव में इतनी रकम कहां से आई?

By भाषा | Updated: May 11, 2018 19:47 IST

पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाने की बात करते हैं। भले ही कांग्रेस खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है लेकिन उसके विचार नहीं मरे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) से नाराज चल रही उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने शुक्रवार उस पर चुनाव जीतने के लिए ईवीएम में हेराफेरी करने का आरोप लगाया और दावा किया कि मतदान के वर्तमान तरीके से लोगों का भरोसा उठ रहा है। शिवसेना ने कहा कि बेंगलुरु में 'फर्जी' मतदाता पहचानपत्र मिलना दिखाता है कि कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया का स्तर किस हद तक पहुंच गया है। कर्नाटक में कल चुनाव होने हैं जिसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहा , 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ कांग्रेस मुक्त भारत ’ बनाने की बात करते हैं। भले ही कांग्रेस खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है लेकिन उसके विचार नहीं मरे हैं। भाजपा कांग्रेस की विशेषताओं को अपना कर उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है।' 

थमा कर्नाटक चुनाव प्रचार, जन-मन-धन से जुटी रहीं पार्टियां, आखिरी वक्त तक भिड़ाई तिकड़म

शिवसेना ने कहा , 'कर्नाटक चुनाव से पहले , बेंगलुरु के एक मकान से 10,000 फर्जी मतदाता पहचान - पत्र मिले। कांग्रेस ने भाजपा को इस मुद्दे पर घेरा। यह मतदाता पहचान - पत्र घोटाला दिखाता है कि कर्नाटक चुनाव का स्तर कितना गिर गया है।'पार्टी ने आरोप लगाया,  'चुनावों में बड़ी मात्रा में धन का इस्तेमाल हो रहा है। भाजपा को इतनी रकम कहां से मिलती है यह किसी से छिपा नहीं है। 'किसी भी चुनाव से पहले नकद का प्रवाह बढ़ जाता है चाहे वह पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव .. ऐसा लगता है कि हर घर में ‘मुद्रा बैंक’ नोट छाप रहे हैं। कांग्रेस ऐसा किया करती थी जो अब भाजपा कर रही है।'

कर्नाटक स्पेशलः ओपीनियन पोल छोड़िए, इस वजह से कर्नाटक हार सकती है BJP!पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा पर उनकी पार्टी के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप लगाया था। संपादकीय में कटाक्ष करते हुए कहा गया , 'कम शब्दों में कहा जाए तो भाजपा ने कांग्रेस की किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने वाली नीति अपना ली है। कांग्रेस को गर्व महसूस हो रहा होगा कि भाजपा उनकी विचारधारा को आगे ले जा रही है।' शिवसेना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भी अपने शासन के दौरान ऐसे कदाचार में शामिल रही थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टीशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos