लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिवराज के आक्रामक तेवर, राहुल पर दागे सवाल

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Published: March 18, 2024 2:24 PM

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं राजनीतिक भविष्य की तस्वीर साफ होने के बाद शिवराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमले तेज कर दिए हैं शिवराज ने राहुल से सवाल पूछ कर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में अब सवालों वाली राजनीतिशिवराज ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म हो गई है। लेकिन राहुल गांधी की इस यात्रा के समापन के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब कांग्रेस पर हमलावर है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने पुराने तेवर दिखाते हुए राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई सवाल दागे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने कांग्रेस के साथ अन्याय ही किया। जहां से वो गुजरे वहां कांग्रेस या तो हारी या शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी।

शिवराज ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल पूछा है कि....

पहला सवाल...जब अयोध्या में भगवान श्री राम के दिव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब, जब संपूर्ण देश आनंद, उत्सव और भक्ति से सरोवार था निमंत्रण उन्हें भी मिला था, कि वो सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व में शामिल हों उन्होंने इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होने का फैसला क्यों किया?निमंत्रण ठुकरा दिया।

दूसरा सवाल...पश्चिम बंगाल का संदेशखाली में बहन और बेटियों के साथ जो अमानसिक मध्ययुगीन अत्याचार और अन्याय हुए घिनौने कृत्य हुआ बहनें सड़कों पर उतरी। लेकिन कांग्रेस की तरफ से उनके समर्थन में एक भी बयान नहीं आया।क्या यह आपकी तुष्टिकरण की नीति नहीं है।

तीसरा सवाल-प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जो जनता के दिलों में बसते हैं देश उनका पूरा परिवार है। उनके खिलाफ राहुल जी और उनकी पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं यह भारत की संस्कृति नहीं है।

प्रधानमंत्री के पद पर आसीन एक ऐसे नेता जो विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं  सारी दुनिया जिनका सम्मान करती है, उनके खिलाफ अशब्द शब्दो का इस्तेमाल क्या यही कांग्रेस और इंडी गठबंधन का चरित्र है?

दरअसल शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर आप लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर पुराने फॉर्म में लौटते हुए नजर आ रहे हैं और उनके निशाने पर कांग्रेस के सीनियर लीडर है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSushil Kumar Modi dies: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे वरिष्ठ भाजपा नेता

भारतPM Modi Varanasi Roadshow: पीएम मोदी और सीएम योगी वाराणसी में कर रहे रोड शो, उमड़े लोग, देखें 10 वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: मायावती ने यूपी के विभाजन का उठाया सवाल!, केंद्र की सत्ता में आए तो बनाएंगे अलग अवध राज्य

भारतLok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 75.66% हुई वोटिंग

महाराष्ट्रMumbai Rains: मुंबई में आई धूल भरी आंधी, अटल सेतु ब्रिज पर लोगों को दिखना हुआ कम, सामने आया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल; बीएमसी ने बिलबोर्ड को बताया अवैध

भारतVIDEO: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं से आईडी जांच के लिए बुर्का हटाने को कहा, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

भारतभारतीय पत्रकार रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में मिला 'पंजाबी डायस्पोरा के बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

भारतSrinagar Lok Sabha seat 2024: दोपहर तीन बजे ही मतदाताओं ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, श्रीनगर लोकसभा सीट पर खूब पड़े वोट!

भारतLok Sabha Elections 2024: मुंगेर लोकसभा के मोकामा और लखीसराय में बूथ लूटकर वोट डाला, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जदयू पर गंभीर आरोप लगाया