लाइव न्यूज़ :

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, इंदौर में आग की घटना को लेकर शिवराज सिंह ने जांच के दिए आदेश, मुआवजे का भी ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 10:49 IST

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि आग इमारत की निचली मंजिल में पार्किंग के पास लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगीसीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुअवाजे का ऐलान किया है

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। शहर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में तंग गलियों वाले एक इलाके की रिहायशी इमारत में आग लगने से अब तक सात लोगों की मौत का पता चला है और प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इनमें एक महिला भी शामिल है।

वहीं मामले में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। शिवराज ने आगे कहा कि इंदौर में आग लगने की घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि इमारत की तीनों मंजिल पर अलग-अलग फ्लैट बने हुए थे, जिनमें लोग किराए पर रहते थे। चश्मदीदों के अनुसार, इमारत में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम नहीं थे। इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त ने बताया कि इमारत के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संपत उपाध्याय ने कहा, ‘‘इमारत की निचली मंजिल का मुख्य दरवाजा और ऊपरी मंजिलों की ओर जाने वाली सीढ़ियां भीषण लपटों और धुएं से घिरी थीं, जबकि तीसरी मंजिल से छत को जाने वाला दरवाजा जलकर बेहद गर्म हो गया था। इससे घटना के दौरान ज्यादातर लोग इमारत में फंसे रह गए। हालांकि, कुछ लोगों ने अपने फ्लैट की बालकनी में आकर जान बचाई।’’

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि आग इमारत की निचली मंजिल में पार्किंग के पास लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने कहा, "आग की शुरुआत पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से हुई और इसके बाद लपटें संकरी सीढ़ियों से होते हुए इमारत की ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ने लगीं।" काजी के अनुसार, हादसे में जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें से ज्यादातर की जान धुएं से दम घुटने के कारण गई। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के समय रिहायशी इमारत में कुल 16 लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानइंदौरमध्य प्रदेशअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत