लाइव न्यूज़ :

Corona: इंदौर में एक दिन में 17 मामले सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया वीडियो मैसेज, जानें क्या कहा

By सुमित राय | Updated: March 31, 2020 15:14 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे डॉक्टर्स, नर्सेस, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, निगमकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और समाजसेवी इस महामारी से मिलकर लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को इंदौर में 17 मामले सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65 हो गई।इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो शेयर किया है और लोगों से COVID19 से सावधान रहने की अपील की है।

इंदौर में मंगलवार को 17 नए मामले सामने आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और लोगों से COVID19 से सावधान रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीन बार स्वच्छता में अव्वल रहने वाला शहर कोरोना को भी हराएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मित्रों, कोविड-19 को हराने का सबसे प्रभावी उपाय है पूरी तरह लॉकडाउन, संपर्क की कड़ी को ही तोड़ दें। लक्ष्मण रेखा किसी भी हाल में न लांघें। प्रशासन आप तक सभी जरूरी वस्तुएं पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। अपने लिए, अपनों के लिए, बच्चों, माता-पिता, प्रियजनों के लिए घर में रहें, डरने और घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, हमारे डॉक्टर्स, नर्सेस, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, निगमकर्मी, रेवेन्यू का अमला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवी इस महामारी से मिलकर लड़ रहे हैं। कोरोना हारेगा और इंदौर जीतेगा। समस्या बड़ी है, लेकिन हमारा हौसला उससे भी बड़ा है।'

बता दें कि मंगलवार को इंदौर में 17 मामले सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65 हो गई। इनमें इंदौर के सर्वाधिक 44 लोग शामिल हैं। इनके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के 4 और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो लोगों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

राज्य में कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हो गई है। इंदौर में 49 वर्षीय महिला के सोमवार रात दम तोड़ने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की मौत की तादाद बढ़कर पांच पर पहुंच गयी है। इनमें से तीन इंदौर शहर के निवासी थे और दो लोग उज्जैन के थे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानसीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसमध्य प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए